Viral
सिरिंज में दवा भरते गार्ड का वीडियो वायरल, नोएडा जिला अस्पताल ने गार्ड और नर्स की सेवाएं की समाप्त
N
Naresh Kumar
Aug 19, 2026
73 Views
नोएडा के सेक्टर-39 जिला अस्पताल में सिरिंज में दवा भरने का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार और नर्स रिचा कुमारी की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा सिरिंज में दवा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सुरक्षाकर्मी और एक नर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर 14 अगस्त की रात अस्पताल के चिकित्सा वार्ड की है।
"नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों बाहरी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी थे और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।"
