Nabh Chhor
Viral

रेलवे अस्पताल के रिटायर्ड कर्मचारी से ₹7 लाख की साइबर ठगी, पेंशन अपडेट के नाम पर मोबाइल हुआ हैक

रेलवे अस्पताल के रिटायर्ड कर्मचारी से ₹7 लाख की साइबर ठगी, पेंशन अपडेट के नाम पर मोबाइल हुआ हैक
N

Naresh Kumar

Aug 01, 2026

6 Views
महाराष्ट्र के ठाणे में रेलवे अस्पताल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने पेंशन सत्यापन के बहाने मोबाइल हैक कर ₹7 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के ठाणे में रेलवे अस्पताल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने पेंशन सत्यापन के बहाने मोबाइल हैक कर ₹7 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे अस्पताल के सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगी, सात लाख रुपये उड़ाए
 
ठाणे, महाराष्ट्र के कल्याण शहर में रेलवे अस्पताल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने पेंशन संबंधी जानकारी के बहाने उनका मोबाइल फोन हैक कर कथित तौर पर सात लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मुंबई के भायखला रेलवे अस्पताल में वार्ड बॉय के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पेंशन भुगतान आदेश से संबंधित जानकारी पूछने के लिए आए एक संदिग्ध फोन कॉल के कुछ ही देर बाद उन्हें अपने बैंक खाते से अनधिकृत लेनदेन का पता चला।
 
प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना पांच मई की है। उस दिन शिकायतकर्ता को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए उनसे पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) नंबर का सत्यापन करने को कहा।
 
जब शिकायतकर्ता की बेटी ने फोन करने वाले व्यक्ति से कहा कि पेंशन संबंधी फाइल फिलहाल उपलब्ध नहीं है और वह उसे अपने पिता के साथ मुंबई स्थित कार्यालय भेज देगी, तो संदिग्ध ने कथित तौर पर फोन काट दिया।
 
इसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि उनके बैंक खाते से बिना उनकी अनुमति और बिना किसी बैंक संबंधी जानकारी साझा किए सात लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि बातचीत के दौरान साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन हैक कर लिया, जिससे उन्हें उसके बैंक संबंधी विवरण तक पहुंच मिल गई।
 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Stories

ई-पेपर