Nabh Chhor
Viral

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की ने मांगी माफी, बोली- 'बहकावे में आ गई थी'

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की ने मांगी माफी, बोली- 'बहकावे में आ गई थी'
N

Naresh Kumar

Aug 01, 2026

61 Views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक माफी मांगी। उसने कहा कि वह प्रदर्शन के दौरान दूसरों के बहकावे में आ गई थी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक माफी मांगी। उसने कहा कि वह प्रदर्शन के दौरान दूसरों के बहकावे में आ गई थी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी, कहा-'बहकावे में आ गई थी'
 
नयी दिल्ली/नोएडा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
 
खुद को 15 वर्ष का बताने वाली लड़की ने कहा कि वीडियो में प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने संबंधी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर उसने खुद पोस्ट नहीं किया था। उसने कहा कि वह इस पर ''बहुत शर्मिंदा'' है। 
 
'पीटीआई-भाषा' द्वारा संबंधित वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्द कहने वालों को माफ करने की बात कही।
 
मोदी ने कहा कि ''हमारी बेटियों'' द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाना चिंता का विषय है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन ''गुमराह बच्चों'' को माफ किए जाने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समाज में व्याप्त आक्रोश को समझते हैं, लेकिन यह "गुमराह बच्चों" को अपनाने और उन्हें सही राह दिखाने का समय है।
 
माफी वाले वीडियो में लड़की ने कहा, ''मैं अपने दोस्तों के साथ सीपी (कनॉट प्लेस) गई थी, जहां प्रदर्शन हो रहा था।...वहां लोग बहुत चीजें बोल रहे थे। प्रधानमंत्री जी को बहुत गालियां दे रहे थे। उन लोगों के बहकावे में आकर मैंने वे सब चीजें बोलीं।''
 
लड़की ने कहा, ''मैं अभी मात्र 15 साल की हूं। मैंने जो किया वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत गंदी चीजें बोलीं। लेकिन यह मेरी पहली और आखिरी गलती होगी, इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी। न ही वो चीज मैंने कभी पोस्ट की थी।...मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं।''
 
लड़की का यह वीडियो गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह की ओर से 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग आवासीय सोसाइटी की निवासी लड़की ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची।
 
पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।
 
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने इस सामग्री के प्रसार को लेकर विशेष प्रकोष्ठ थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी और सोशल मीडिया मंच 'एक्स' को इसे हटाने का नोटिस जारी कर जांच के तहत संबंधित इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा था।

Related Stories

ई-पेपर