Nabh Chhor
Viral

कुत्तों की नसबंदी में लापरवाही का अनोखा विरोध, शख्स ने पहना कुत्ते का मुखौटा

कुत्तों की नसबंदी में लापरवाही का अनोखा विरोध, शख्स ने पहना कुत्ते का मुखौटा
N

Naresh Kumar

Aug 19, 2026

41 Views
खंडवा में आवारा कुत्तों की नसबंदी में कथित अनियमितताओं के विरोध में अनोखा प्रदर्शन हुआ। कुत्ते का मुखौटा पहनकर जनसुनवाई में पहुंचे प्रदर्शनकारी ने जांच की मांग उठाई।

खंडवा में आवारा कुत्तों की नसबंदी में कथित अनियमितताओं के विरोध में अनोखा प्रदर्शन हुआ। कुत्ते का मुखौटा पहनकर जनसुनवाई में पहुंचे प्रदर्शनकारी ने जांच की मांग उठाई।

 

 मध्यप्रदेश के खंडवा में एक अनोखे विरोध प्रदर्शन में नगर निगम में विपक्ष के नेता दीपक मुल्लू राठौर मंगलवार को जनसुनवाई में एक ऐसे व्यक्ति को लेकर पहुंचे, जिसने कुत्ते का मुखौटा पहन रखा था। उन्होंने आवारा कुत्तों की नसबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

नगर निगम कार्यालय में हुए इस प्रदर्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इसकी चर्चा शुरू हो गई।

 

राठौर ने नगर निगम पर कुत्तों की नसबंदी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम के कोष और आवारा कुत्तों की नसबंदी की प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए प्रशासन का ध्यान नसबंदी अभियान में कथित लापरवाही की ओर आकर्षित किया गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

अगर नसबंदी के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।''

अतिरिक्त कलेक्टर काशीराम बडोले ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ लोग कुत्ते के मुखौटे पहनकर जनसुनवाई में पहुंचे और आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए जारी धन के कथित दुरुपयोग को लेकर आवेदन दिए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर निगम आयुक्त से जानकारी मांगी गई है।

बडोले ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी और तथ्यों का पता लगाया जाएगा।

 

Related Stories

ई-पेपर