Sports
स्टेन वावरिंका का ग्रैंड स्लैम करियर खत्म, US Open के पहले दौर में मिली हार
N
Naresh Kumar
Sep 01, 2026
19 Views
तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका का ग्रैंड स्लैम सफर US Open 2026 के पहले दौर में समाप्त हो गया। 41 वर्षीय वावरिंका को मैटियो बेरेटिनी ने सीधे सेटों में हराया। मैच के बाद USTA ने उन्हें कोर्ट पर सम्मानित किया।
तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका का ग्रैंड स्लैम सफर US Open 2026 के पहले दौर में समाप्त हो गया। 41 वर्षीय वावरिंका को मैटियो बेरेटिनी ने सीधे सेटों में हराया। मैच के बाद USTA ने उन्हें कोर्ट पर सम्मानित किया।

स्टेन वावरिंका का ग्रैंड स्लैम करियर का हार के साथ अंत न्यूयॉर्क, यूएस ओपन में 2016 के चैंपियन स्टेन वावरिंका का ग्रैंड स्लैम करियर सोमवार को पहले दौर में ही मैटियो बेरेटिनी से 7-6 (4), 7-6 (3), 6-0 से हार के साथ समाप्त हो गया।
वावरिंका ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब फ्लशिंग मीडोज (जहां यूएस ओपन खेला जाता है) में जीता था। उन्होंने 10 साल पहले फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया था। इस 41 साल के खिलाड़ी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि आप उनका आखिरी सत्र होगा। उन्हें इस बार यूएस ओपन में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था।
वावरिंका ने कहा, ''मुझे इसकी बहुत याद आएगी। मुझे इसकी बहुत ज्यादा याद आएगी। मुझे यह खेल बहुत पसंद है।'' इस अवसर पर अमेरिकी टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) के अधिकारियों ने वावरिंका को कोर्ट पर सम्मानित भी किया।
यह मैच भी विंबलडन में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए मैच की तरह ही था। तब उन्हें बेरेटिनी ने चार सेटों में हराया था। वावरिंका ने यूएस ओपन में 18वीं बार हिस्सा लिया। शुरुआत में उन्हें लगा था कि उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलकर विदाई लेने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि यूएसटीए ने पुरुषों के एकल वर्ग में अपना आखिरी वाइल्ड कार्ड अमेरिकी खिलाड़ी पैट्रिक किप्सन को दे दिया था।
वावरिंका पहले ही न्यूयॉर्क आ चुके थे, इसलिए उन्होंने पिछले सोमवार को अपने देश स्विट्जरलैंड लौटने का फैसला किया। लेकिन किप्सन चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए और वावरिंका को उनकी जगह वाइल्ड कार्ड मिल गया। वावरिंका की अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तीन थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन में भी खिताब जीते थे।