Sports
रॉबिंसन ने टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर लिया विकेट, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
N
Naresh Kumar
Aug 20, 2026
73 Views
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अज़ान अवैस को आउट किया।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अज़ान अवैस को आउट किया।

Related Story
India-Japan T20: जापान में पहली बार भिड़ेंगे भारत और जापान, 22 सितंबर को होगा ऐतिहासिक मुकाबला
4 hours ago
रॉबिंसन ने श्रृंखला की पहली गेंद पर विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
लीड्स (इंग्लैंड), इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला के पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया।
रॉबिन्सन और जोश टोंग ने पांच पांच विकेट लिए जिससे इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहली पारी में 171 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 112 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
खेल के पहले दिन का आकर्षण रॉबिंसन का श्रृंखला की पहली गेंद पर विकेट लेना रहा। उन्होंने तीन मैचों की श्रृंखला की पहली ही गेंद पर अराउंड द विकेट से स्विंग होती हुई गेंद से अज़ान अवैस को आउट कर दिया।
बीबीसी के अनुसार, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर किसी टीम द्वारा विकेट लेने का यह पहला मौका है। इंग्लैंड 1880 से टेस्ट मैचों की मेजबानी कर रहा है।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहले केवल 11 बार ही हुआ है। जिमी एंडरसन ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2019-20 में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई सीरीज में डीन एल्गर को आउट किया था।