Sports
PM Modi ने लवलीना बोरगोहेन की तारीफ की, ग्लास्गो में भारत के गलत मानचित्र पर जताई थी आपत्ति
N
Naresh Kumar
Aug 10, 2026
13 Views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो में एक रेस्तरां में भारत का गलत मानचित्र देखकर आपत्ति जताने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की। लवलीना ने बताया कि उनकी आपत्ति के बाद रेस्तरां ने मानचित्र में बदलाव किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो में एक रेस्तरां में भारत का गलत मानचित्र देखकर आपत्ति जताने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की। लवलीना ने बताया कि उनकी आपत्ति के बाद रेस्तरां ने मानचित्र में बदलाव किया।

Related Story
India-Japan T20: जापान में पहली बार भिड़ेंगे भारत और जापान, 22 सितंबर को होगा ऐतिहासिक मुकाबला
4 hours ago
मोदी ने ग्लास्गो में भारत के गलत मानचित्र पर आपत्ति जताने के लिए लवलीना की सराहना की
नयी दिल्ली, (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की, जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर आपत्ति जताई थी।
मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेताओं के साथ अपनी अनौपचारिक बातचीत के दौरान लवलीना की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने रविवार को हुई इस बातचीत में चुटकुले सुनाए और पदक विजेताओं से खेलों की तैयारी और ग्लास्गो में उनके अनुभवों के बारे में सुना। मोदी के कार्यालय ने सोमवार को इसका वीडियो जारी किया।
उन्होंने 75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली लवलीना से पूछा, ''क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?'' असम की मुक्केबाज ने हंसते हुए जवाब दिया, ''यह एक खुशी का अवसर था। हम जश्न मना रहे थे और मुझे देश का गलत मानचित्र देखना अच्छा नहीं लगा। मैंने विनम्रतापूर्वक उन्हें बताया और उन्होंने बदलाव भी कर दिया।''
मोदी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि यह समझदारी भरा काम था, खासकर ऐसे समय में जब वह अपनी जीत का जश्न मना रही थीं। उन्होंने कहा, ''खेलों के समापन और जश्न के माहौल में उस नक्शे के महत्व को पहचान पाना। मैं आपको सच बता सकता हूं, वह वीडियो साधारण नहीं था। लोग उसे लंबे समय तक याद रखेंगे।