Nabh Chhor
Sports

प्रणेश एम ने जीता कनिज़ा ओपन शतरंज खिताब, अंतिम दौर में दर्ज की शानदार जीत

प्रणेश एम ने जीता कनिज़ा ओपन शतरंज खिताब, अंतिम दौर में दर्ज की शानदार जीत
N

Naresh Kumar

Aug 24, 2026

84 Views
भारत के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को हराकर कनिज़ा ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। प्रणेश ने नौ राउंड में 7 अंक हासिल किए।

भारत के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को हराकर कनिज़ा ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। प्रणेश ने नौ राउंड में 7 अंक हासिल किए।

प्रणेश एम ने कनिज़ा ओपन शतरंज खिताब जीता
 
कनिज़ा (हंगरी), भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने अंतिम दौर में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करके प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
 
भारत के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने नौवें और अंतिम दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए अपना दबदबा बनाया और जीत हासिल करके खिताब अपने नाम पर सुरक्षित किया। प्रणेश की रेटिंग 2673 है और वह नवीनतम फिडे विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर हैं।
 
हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने प्रणेश को टूर्नामेंट जीतने बधाई दी। 
 
भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, ''प्रणेश को बहुत-बहुत बधाई। वैश्विक मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखकर हमें बेहद गर्व हो रहा है। हंगरी भारतीय शतरंज के लिए एक बेहतरीन मंच बना हुआ है।'' 
 
प्रणेश तमिलनाडु के कराईकुडी के रहने वाले हैं। उन्होंने नौ राउंड में सात अंक हासिल करके टूर्नामेंट खिताब जीता।

Related Stories

ई-पेपर