Nabh Chhor
Sports

♟️ प्रज्ञाननंदा का शतरंज में धमाका! सिंदारोव को हराकर सिंकफील्ड कप में पहली जीत

♟️ प्रज्ञाननंदा का शतरंज में धमाका! सिंदारोव को हराकर सिंकफील्ड कप में पहली जीत
N

Naresh Kumar

Aug 12, 2026

27 Views
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने सिंकफील्ड कप के दूसरे दौर में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को शानदार अंदाज में हराया। 95 चालों तक चले मुकाबले में प्रज्ञाननंदा ने जीत दर्ज कर 1.5 अंक हासिल किए। पहले दौर में उन्होंने ड्रॉ खेला था। इस जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

 भारतीय ग्रैंडमास्टर ने ग्रैंड शतरंज टूर की प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप के दूसरे दौर के मैच में जावोखिर सिंदारोव के डिफेंस को ध्वस्त करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरे दौर के स्टार प्रज्ञाननंदा रहे जिन्होंने रानी के सामने वाले प्यादे से शुरुआत करके धीरे-धीरे अपनी स्थिति मजबूत की और आखिर में जीत हासिल करने में सफल रहे। सिंदारोव ने काले मोहरों से खेलते हुए बाजी ड्रॉ कराने को प्राथमिकता दी लेकिन प्रज्ञाननंदा की प्रतिबद्धता का अनुमान नहीं लगा पाए।

 इसका भारतीय खिलाड़ी को फायदा मिला जिन्होंने 95 चाल में जीत हासिल की। उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी सिंदारोव का इस साल के आखिर में विश्व चैंपियन डी गुकेश के खिलाफ विश्व खिताब के लिए मुकाबला होगा। इस जीत से प्रज्ञाननंदा के 1.5 अंक हो गए हैं। उन्होंने पहले दौर की बाजी ड्रॉ खेली थी।

इस बीच पहले दौर में जीत हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ ड्रॉ खेला। दूसरे दौर में प्रज्ञाननंदा सहित चार खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को, अमेरिका के ही वेस्ली सो ने नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट को और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव ने अमेरिका के सावियन सैमुअल को हराया।

Related Stories

ई-पेपर