Nabh Chhor
Sports

कुमकुम मोहाद रिकर्व तीरंदाजी फाइनल में पहुंचीं, भारत को मिला ओलंपिक कोटा

कुमकुम मोहाद रिकर्व तीरंदाजी फाइनल में पहुंचीं, भारत को मिला ओलंपिक कोटा
N

Naresh Kumar

Oct 03, 2026

33 Views
भारत की 17 वर्षीय कुमकुम मोहाद ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी के फाइनल में जगह बना ली।

भारत की 17 वर्षीय कुमकुम मोहाद ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी के फाइनल में जगह बना ली।

मकुम महिला रिकर्व तीरंदाजी फाइनल में, भारत के लिये ओलंपिक कोटा भी हासिल किया
 
नागोया, 3 अक्टूबर एशियाई खेलों में अपना पदक अभियान जारी रखते हुए 17 वर्ष की कुमकुम मोहाद चीन की जिंगयी झू को हराकर शनिवार को महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी के फाइनल में पहुंच गई ।
 
फाइनल में पहुंचने के साथ कुमकुम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के दो कोटा स्थानों में से एक हासिल कर लिया । यह कोटा देश को मिलता है। कुमकुम ने झू को  28-27, 30-30, 29-29, 29-28 से हराया और महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय रिकर्व तीरंदाज बन गई ।
 
कुमकुम ने पहला सेट 9, 10 और 9 के स्कोर से जीता । दूसरे सेट में दोनों तीरंदाजों ने तीनों निशाने इनर 10 में लगाये । तीसरा सेट भी बराबरी पर रहा । आखिरी सेट में कुमकुम ने 29 . 28 से जीत दर्ज की । 
 
इससे पहले उन्होंने विश्व चैम्पियन कांग चाएयंग को क्वार्टर फाइनल में 6-4 से हराया था । कुमकुम ने महिला रिकर्व टीम का स्वर्ण भी अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ जीता था । इसके बाद धीरज बोम्मदेवरा के साथ मिश्रित जोड़ी का रजत जीता ।

Related Stories

ई-पेपर