Nabh Chhor
Sports

Jannik Sinner Cincinnati Open से बाहर, घुटने की चोट ने बढ़ाई US Open की चिंता

Jannik Sinner Cincinnati Open से बाहर, घुटने की चोट ने बढ़ाई US Open की चिंता
N

Naresh Kumar

Aug 10, 2026

19 Views
दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी Jannik Sinner घुटने की चोट के कारण Cincinnati Open से हट गए हैं। Sinner ने कहा कि उनका दायां घुटना अभी खेलने के लिए तैयार नहीं है। अब सभी की नजरें US Open पर हैं।

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी Jannik Sinner घुटने की चोट के कारण Cincinnati Open से हट गए हैं। Sinner ने कहा कि उनका दायां घुटना अभी खेलने के लिए तैयार नहीं है। अब सभी की नजरें US Open पर हैं।

घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हटे सिनर
 
सिनसिनाटी, (एपी) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं। 
 
सिनर ने पिछले महीने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीतने के बाद से किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है। उन्होंने बुधवार से टोरंटो में शुरू हुए टूर्नामेंट से भी नाम वापस ले लिया था।
 
24 वर्षीय सिनर ने अब तक पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए उन्हें केवल फ्रेंच ओपन जीतने की जरूरत है।
 
सिनर ने कहा, ''अपने चिकित्सकों और अपनी टीम से परामर्श करने के बाद मैंने सिनसिनाटी में होने वाले मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। मेरे दाहिने घुटने में दर्द है और मैं अभी खेलने के लिए तैयार नहीं हूं।''
 
सिनर से पहले कार्लोस अल्काराज़ ने भी कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हटने का फैसला किया था। इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल के मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे।

Related Stories

ई-पेपर