Sports
IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट, भारत को 213 रन की बढ़त
N
Naresh Kumar
Aug 26, 2026
63 Views
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत ने 213 रन की बढ़त हासिल कर श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया। सोनल दिनुशा ने 103 रन बनाए।
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत ने 213 रन की बढ़त हासिल कर श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया। सोनल दिनुशा ने 103 रन बनाए।

कोलंबो, युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा (103) ने अपना लगातार दूसरा शतक बनाया लेकिन इसके बावजूद भारत ने श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन बुधवार को यहां पहली पारी में 290 रन पर आउट करके फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया।
भारत ने अपनी पहली पारी नाै विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त मिली। भारत ने पहले टेस्ट मैच में 165 रन से जीत हासिल करने के बाद दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है।
श्रीलंका ने चौथे दिन सुबह अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 265 रन से आगे बढ़ाई। भारत की तरफ से दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सारांश जैन ने लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीसरे दिन तीन-तीन विकेट लिए थे।