Nabh Chhor
Sports

IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका 130/4, भारत से अभी 373 रन पीछे; प्रसिद्ध कृष्णा का शानदार स्पेल

IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका 130/4, भारत से अभी 373 रन पीछे; प्रसिद्ध कृष्णा का शानदार स्पेल
N

Naresh Kumar

Aug 25, 2026

27 Views
भारत के 503/9 घोषित के जवाब में श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक 130/4 रन बनाए। श्रीलंका अभी भारत से 373 रन पीछे है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए।

भारत के 503/9 घोषित के जवाब में श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक 130/4 रन बनाए। श्रीलंका अभी भारत से 373 रन पीछे है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए।

कोलंबो, 25 अगस्त श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को यहां अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 130 रन बनाए।
 
भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से श्रीलंका उससे अभी 373 रन पीछे है।
 
लंच के समय पासिंदु सूरियाबंडारा 65 और कप्तान धनंजय डिसिल्वा चार रन पर खेल रहे थे।
 
श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन के सातवें ओवर में ही प्रसिद्ध कृष्णा (35 रन देकर तीन विकेट) ने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे कामिल मिसारा (19) को विकेट के पीछे कैच करा दिया। प्रसिद्ध ने इसके बाद लंच से ठीक पहले कामिंदु मेंडिस (32) को भी पेवेलियन की राह दिखाई।

Related Stories

ई-पेपर