Nabh Chhor
Sports

ईस्ट बंगाल के सामने अल अरबी की कड़ी चुनौती, AFC चैंपियंस लीग टू क्वालीफायर में होगी भिड़ंत

ईस्ट बंगाल के सामने अल अरबी की कड़ी चुनौती, AFC चैंपियंस लीग टू क्वालीफायर में होगी भिड़ंत
N

Naresh Kumar

Aug 11, 2026

22 Views
ईस्ट बंगाल बुधवार को AFC चैंपियंस लीग टू क्वालीफायर में कुवैत की उपविजेता अल अरबी एससी से भिड़ेगा। डूरंड कप में हार के बाद टीम पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव होगा। चोटिल नाचो मोनसाल्वे और निलंबित लालचुंगनुंगा की गैरमौजूदगी चुनौती बढ़ाएगी। डैनी रामिरेज़ और मोहम्मद राशिद पर अहम जिम्मेदारी होगी।

एएफसी चैंपियंस लीग टू क्वालीफायर में अल अरबी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा ईस्ट बंगाल को
 
कोलकाता, इंडियन सुपर लीग के मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल को बुधवार को यहां एएफसी चैंपियंस लीग टू के प्रारंभिक चरण के एकमात्र नॉक-आउट मुकाबले में कुवैत की लीग के उपविजेता अल अरबी एससी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
 
यह पश्चिमी क्षेत्र में एकल चरण का क्वालीफायर मैच होगा, जिसमें एफसी गोवा बुधवार को प्रारंभिक चरण के दूसरे मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान की टीम एफके अर्काडाग का सामना उसके घरेलू मैदान पर करेगा। इन दोनों मैचों के विजेता बहरीन के अल-खालदिया और ओमान के अल-नाहदा के साथ ग्रुप चरण के ड्रॉ के लिए पॉट चार में शामिल होंगे। इसके लिए ड्रॉ 18 अगस्त को कुआलालंपुर में डाले जाएंगे।
 
पश्चिमी क्षेत्र के ग्रुप चरण में चार पॉट में विभाजित 16 जबकि पूर्वी क्षेत्र में भी चार पॉट में 16 टीमें होंगी। ड्रॉ के जरिए ग्रुप चरण के मुकाबलों का निर्धारण किया जाएगा। डूरंड कप के पहले मैच में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान से 0-1 से हारने वाली ईस्ट बंगाल के लिए अल अरबी से पार पाना आसान नहीं होगा। 
 
ईस्ट बंगाल के स्पेनिश सेंटर-बैक नाचो मोनसाल्वे घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और संभवतः मैच में नहीं खेल पाएंगे, जबकि लालचुंगनुंगा को रेड कार्ड मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है।
 
ईस्ट बंगाल को इन दोनों खिलाड़ियों की बड़ी कमी खलेगी। ऐसी स्थिति में स्पेनिश मिडफील्डर डैनी रामिरेज़ और फलस्तीन के मिडफील्डर मोहम्मद राशिद को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। 
 
अल अरबी की टीम आक्रामक अंदाज में खेलने के लिए मशहूर है और ऐसे में ईस्ट बंगाल की रक्षा पंक्ति की इस मैच में कड़ी परीक्षा होगी।

Related Stories

ई-पेपर