Sports
गॉफ ने दूसरी बार जीता सिनसिनाटी ओपन, पुरुष वर्ग में आर्थर फिल्स बने चैंपियन
N
Naresh Kumar
Aug 24, 2026
54 Views
कोको गॉफ ने जेसिका पेगुला को 6-2, 6-4 से हराकर दूसरी बार सिनसिनाटी ओपन महिला एकल खिताब जीता। पुरुष वर्ग में आर्थर फिल्स ने फ्रांसिस टियाफो को हराकर पहला Masters 1000 खिताब जीता।
कोको गॉफ ने जेसिका पेगुला को 6-2, 6-4 से हराकर दूसरी बार सिनसिनाटी ओपन महिला एकल खिताब जीता। पुरुष वर्ग में आर्थर फिल्स ने फ्रांसिस टियाफो को हराकर पहला Masters 1000 खिताब जीता।

गॉफ ने दूसरी बार सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता, पुरुष वर्ग में फिल्स बने चैंपियन
मेसन (अमेरिका), कोको गॉफ ने हमवतन अमेरिकी जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में हराकर सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में दूसरी बार महिला एकल का खिताब जीता, जबकि पुरुष एकल में फ्रांस के आर्थर फिल्स चैंपियन बने।
महिला वर्ग के फाइनल में गॉफ ने पेगुला को 6-2, 6-4 से हराया। पुरुषों के फाइनल में फ्रांस के फिल्स ने अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 6-3, 1-6, 6-0 से हराकर अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीता।
पेगुला ने शनिवार को सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक को जबकि गॉफ ने सारा बेजलेक को हराकर 56 वर्षों में सिनसिनाटी ओपन में पहली बार अमेरिकी महिला खिलाड़ियों के बीच फाइनल का मुकाबला तय किया था।
इससे पहले सिनसिनाटी ओपन में अमेरिका की दो महिला खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला 1970 में खेला गया था जब रोजी कैसल्स ने नैन्सी रिची को हराया था।
गॉफ ने 2023 में कैरोलिना मुचोवा को हराकर यहां अपना पहला खिताब जीता था। उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल में पहले सेट में 5-0 की बढ़त हासिल की और फिर 6-2 से जीत दर्ज की। पेगुला ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए स्कोर 5-4 तक पहुंचाया, लेकिन गॉफ ने अंत में जीत हासिल कर ली। गॉफ ने छह में से पांच ब्रेक प्वाइंट जीते।
फिल्स और टियाफो का मैच पहली बार था जब दो अश्वेत खिलाड़ी एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल में आमने-सामने थे। 22 वर्षीय फिल्स मास्टर्स 1000 का खिताब जीतने वाले तीसरे अश्वेत पुरुष खिलाड़ी हैं।
उनसे पहले बेन शेल्टन ने कनाडा में दो बार और जो-विल्फ्रेड सोंगा ने 2008 में पेरिस में और 2014 में कनाडा में मास्टर्स 1000 का खिताब जीता था।