Nabh Chhor
Sports

एशियाई खेल: हेमाश और सचिन पुरुष फॉइल के अंतिम-32 दौर में पहुंचे

एशियाई खेल: हेमाश और सचिन पुरुष फॉइल के अंतिम-32 दौर में पहुंचे
N

Naresh Kumar

Sep 22, 2026

7 Views
एशियाई खेलों की पुरुष फॉइल व्यक्तिगत स्पर्धा में हेमाश सनासाम और सचिन ने पूल चरण में तीन-तीन जीत दर्ज कर अंतिम-32 में जगह बनाई।

एशियाई खेलों की पुरुष फॉइल व्यक्तिगत स्पर्धा में हेमाश सनासाम और सचिन ने पूल चरण में तीन-तीन जीत दर्ज कर अंतिम-32 में जगह बनाई।

हेमाश, सचिन पुरुषों की फॉइल तलवारबाजी के नॉकआउट दौर में पहुंचे
 
नागोया, भारतीय तलवारबाज हेमाश सनासाम और सचिन ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष फॉइल व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने-अपने पूल में तीन-तीन जीत और दो-दो हार के साथ अंतिम 32 दौर में जगह बनाई।
 
हेमाश अंतिम 32 के मुकाबले में कजाखस्तान के गालिम नुरुमोव से भिड़ेंगे जबकि सचिन का सामना कजाखस्तान के एक अन्य खिलाड़ी तिमोफे सेम्योनोव से होगा।
 
दोनों भारतीयों के लिए दिन मिलाजुला रहा और वे अपने-अपने पूल में चौथे स्थान पर रहे।
हेमाश को अपने शुरुआती मुकाबले में सिंगापुर के रफेल जुआन कांग टैन से 2-5 से हार मिली। इसके बाद उन्होंने जापान के ईमुरा काजुकी को 5-1 और फिलिपींस के सैमुएल ट्रैंक्विलान को 5-2 से हराया। इसके बाद उन्हें मकाऊ के चियोंग चोंग कियो के खिलाफ 2-5 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने ओमान के सईद अल शुऐबी को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया।
 
सचिन ने पाकिस्तान के बरयाल खान को 5-0 से हराकर शुरुआत की लेकिन चीनी ताइपे के चेन चिह चीह से 2-5 से हार गए। इसके बाद उन्होंने कजाखस्तान के गालिम नुरुमोव को 5-3 से हराया लेकिन दक्षिण कोरिया के यून जियोंगह्युन के खिलाफ 0-5 से हार गए।
 
सचिन ने मंगोलिया के चिंगिस नारमंदाख को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया और तीन जीत तथा दो हार के साथ अंतिम 32 में जगह बनाई।

Related Stories

ई-पेपर