Nabh Chhor
Sports

भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
N

Naresh Kumar

Aug 19, 2026

27 Views
मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया। 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रन पर सिमट गई। सुथार ने छह विकेट लिए।

मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया। 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रन पर सिमट गई। सुथार ने छह विकेट लिए।

भारत ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हराया
 
गॉल, मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने बुधवार को यहां श्रीलंका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 165 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। श्रीलंका की टीम 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में 206 रन बनाकर आउट हो गई।
 
भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर श्रीलंका को 284 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से उसे 178 रन की मजबूत बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 रन की पारी खेली।
 
मानव सुथार भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 55 रन देकर छह विकेट लिए। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 16 रन देकर दो जबकि रविंद्र जडेजा (71 रन देकर एक) और मोहम्मद सिराज (15 रन देकर एक) ने एक-एक विकेट लिया।
 
Related Stories

ई-पेपर