Nabh Chhor
National

UGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र पुनर्परीक्षा के परिणाम घोषित

UGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र पुनर्परीक्षा के परिणाम घोषित
N

Naresh Kumar

Sep 18, 2026

18 Views
NTA ने UGC-NET जून 2026 की अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र पुनर्परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA ने UGC-NET जून 2026 की अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र पुनर्परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी-नेट : अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र पुनर्परीक्षा के परिणाम घोषित
 
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों के लिए दोबारा कराई गई यूजीसी-नेट परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किये। 
 
एनटीए ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) जून 2026 परीक्षा में इन तीन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद पिछले महीने दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की थी। 
 
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में एनटीए ने कहा, ''अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के लिए यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने अंक पत्र देख व डाउनलोड कर सकते हैं।''
 
एनटीए ने अंग्रेज़ी की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर को पहली पाली में पूर्वाह्न नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि वाणिज्य विषय की पुनर्परीक्षा उसी दिन दूसरी पाली में अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की थी। समाजशास्त्र की दोबारा परीक्षा 10 सितंबर को पहली पाली में पूर्वाह्न 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कराई गई थी। 
 
एनटीए ने कनिष्ठ शोधार्थी छात्रवृत्ति (जेआरएफ),  सहायक प्राध्यापक के तौर पर पात्रता और पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 87 विषयों में 22 से 30 जून तक यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी।

Related Stories

ई-पेपर