आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026
Naresh Kumar
Apr 20, 2026
आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान !
Related Story
चक्रवात अर्नब का असर शुरू, ओडिशा में भारी बारिश; आंध्र प्रदेश में कल टकराने का अनुमान
13 hours ago

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू कॉल मिल सकती है। दिन में व्यस्तता रहेगी, लेकिन शाम तक राहत और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन मनचाहा परिणाम देने वाला रहेगा। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन संबंधी मामलों में थोड़ी रुकावट आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा।
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मिला-जुला दिन रहेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात खुशी दे सकती है। पारिवारिक विवादों से बचें। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी।
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन शानदार रहेगा। समाज सेवा से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। दोस्तों और साथी कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन मजबूत होगा।
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज व्यक्तित्व निखारने का दिन है। समाज में पहचान बढ़ेगी। पैसों की चिंता रह सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा लेकिन मेहनत रंग लाएगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज बेहतरीन दिन रहेगा। सरकारी नौकरी वालों के प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। व्यापारियों को बड़ा धन लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शानदार रहेगा। किसी व्यक्ति से उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग तरक्की दिलाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उत्तम रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विद्यार्थियों के लिए नया कोर्स ज्वॉइन करने का शुभ समय है। अचानक धन लाभ और प्रमोशन के योग हैं।
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज महत्वपूर्ण दिन रहेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची )
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। मेहनत का पूरा फल मिलने में देरी हो सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें।