Nabh Chhor
National

दिल्ली में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

दिल्ली में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का रेड अलर्ट
N

Naresh Kumar

Oct 15, 2026

23 Views
दिल्ली में झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी, कई इलाकों में जलभराव।

दिल्ली में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट; तेज हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी

15 अक्टूबर। दिल्ली में बृहस्पतिवार को दिन में घने काले बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अनुमान

मौसम कार्यालय ने दोपहर एक बजे जारी अपनी जिला-स्तरीय 'नाउकास्ट' (वर्तमान मौसम पूर्वानुमान) रिपोर्ट में शहर के कई हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया था। इसके तहत 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान जताया गया। यह चेतावनी अपराह्न तीन बजे तक के लिए थी।

मौसम विभाग ने पांच से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे की दर से मध्यम से तीव्र बारिश की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आधी रात के आसपास बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रह सकता है।

घने बादलों के कारण दिन में नहीं निकली धूप

राजधानी में बृहस्पतिवार का दिन बादलों से घिरा रहा। आसमान में लंबे समय तक घने बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली। रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलती रहीं, जबकि कई इलाकों में दृश्यता कम होने से धुंधलापन बना रहा।

बारिश के कारण शहर के सामान्य दोपहर के नजारे में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया गेट, संसद भवन, उच्चतम न्यायालय और कश्मीरी गेट बस अड्डे समेत कई प्रमुख स्थानों पर आसमान में काले बादल छाए रहे और बारिश से भीगी सड़कें नजर आईं। इसके अलावा पालम, मंडी हाउस, लक्ष्मी नगर और गीता कॉलोनी जैसे

Related Stories

ई-पेपर