National
साहिल वाकोडे मामले में प्रोफेसर डूला छुट्टी पर, निष्पक्ष जांच के लिए कार्रवाई
N
Naresh Kumar
Sep 23, 2026
21 Views
आईआईटी बॉम्बे ने 21 सितंबर को प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन (Administrative Affairs) के पद से हटा दिया था। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, वे प्रोफेसर के रूप में बने हुए हैं और मामले की जांच जारी है।
आईआईटी बॉम्बे ने 21 सितंबर को प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन (Administrative Affairs) के पद से हटा दिया था। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, वे प्रोफेसर के रूप में बने हुए हैं और मामले की जांच जारी है।

छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर डूला छुट्टी पर भेजे गए
मुबई, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के मामले में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।आईआईटी मुंबई ने छात्र की आत्महत्या के बाद हुए विरोध-प्रदर्शनों के बीच सोमवार को डूला को प्रशासनिक मामलों के डीन पद से हटा दिया था।
सूत्रों ने बताया कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए डीन पद से हटाए जाने के बाद प्रोफेसर डूला को छुट्टी पर भेजा गया है। फिलहाल कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। वाकोडे की मौत की जांच मुंबई अपराध शाखा कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र 22 वर्षीय वाकोडे को 18 सितंबर की शाम पवई परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका पाया गया था। यह घटना 'मिड-सेमेस्टर' परीक्षा के दौरान उसे चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई।
डूला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जातिगत भेदभाव के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वाकोडे की मां ने मंगलवार को दावा किया कि उनके बेटे ने उन्हें बताया था कि जाति के आधार पर उसे प्रताड़ित किया गया, उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और अपमानित किया गया।
उसके माता-पिता ने आईआईटी मुंबई के निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे और प्रोफेसर डूला की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।