Nabh Chhor
National

RRB Recruitment 2026: रेलवे में बंपर भर्ती! 11,127 पदों के लिए 15 मई से आवेदन शुरू, यहाँ देखें पूरी डिटेल और लिंक

RRB  Recruitment 2026: रेलवे में बंपर भर्ती! 11,127 पदों के लिए 15 मई से आवेदन शुरू, यहाँ देखें पूरी डिटेल और लिंक
N

Naresh Kumar

May 14, 2026

209 Views
RRB Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ALP भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। 10वीं, ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

RRB  Recruitment 2026:  रेलवे भर्ती बोर्ड ने ALP भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। 10वीं, ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Railway Recruitment Boards (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN No. 01/2026) के तहत कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या BE/B.Tech डिग्री अनिवार्य होगी।

रेलवे ने आवेदन प्रक्रिया में आधार आधारित वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया है। चयन प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, CBAT, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-2 में ₹19,900 शुरुआती बेसिक सैलरी के साथ अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

Related Stories

ई-पेपर