Nabh Chhor
National

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, अगले 5-6 दिन मौसम रहेगा सूखा

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, अगले 5-6 दिन मौसम रहेगा सूखा
N

Naresh Kumar

Sep 22, 2026

26 Views
राजस्थान के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। अगले 5-6 दिनों में ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

राजस्थान के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। अगले 5-6 दिनों में ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, मौसम सूखा रहने का अनुमान
 
जयपुर, दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान के कई हिस्सों से विदा होना शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में यह बाकी हिस्सों से भी विदाई ले लेगा। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य में इस सप्ताह मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।
 
इसके अनुसार, राज्य के कुछ भागों से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा होना शुरू हो गया है। आगामी तीन-चार दिनों में राज्य के कुछ और भागों से मानसून विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।
 
राज्य के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में अगले 5-6 दिन मौसम सूखा रहने की पूरी संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में भी आगामी 5-6 दिन मौसम सूखा ही रहेगा। हालांकि आज कोटा, उदयपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
 
मंगलवार सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में राज्य के पूर्वी भाग के सलूम्बर, उदयपुर, बाँसवाड़ा व झालावाड़ जिलों में हल्की बारिश हुई जबकि राज्य के शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक बारिश सलूंबर में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में रहा।

Related Stories

ई-पेपर