Nabh Chhor
National

राजस्थान में मूंगफली के 15 में से 14 बीज नमूने फेल

राजस्थान में मूंगफली के 15 में से 14 बीज नमूने फेल
N

Naresh Kumar

Oct 15, 2026

37 Views
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दोषी कंपनियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजस्थान में मूंगफली के बीजों के 15 में से 14 नमूने फेल, कंपनियों पर कार्रवाई के निर्देश

15 अक्टूबर। राजस्थान में औचक निरीक्षण के दौरान मूंगफली के बीजों के लिए गए 15 नमूनों में से 14 निर्धारित आनुवंशिक शुद्धता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने यह जानकारी दी।

मीणा ने संबंधित कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उनके लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

कई जिलों में औचक निरीक्षण

एक सरकारी बयान के अनुसार, कुछ व्यापारियों द्वारा बाजार से अनाज खरीदकर उसे आकर्षक पैकिंग में बीज बताकर बेचने की शिकायतों के बाद गोविंदगढ़, सीकर, जयपुर, सुजानगढ़, चूरू और बीकानेर में औचक निरीक्षण किए गए।

15 में से केवल एक नमूना संतोषजनक

मीणा ने बताया कि मूंगफली की पांच किस्मों के 15 नमूनों की चार सदस्यीय विशेषज्ञ दल से 'ग्रो-आउट टेस्ट' के जरिए जांच कराई गई। जांच में 14 नमूने निर्धारित आनुवंशिक शुद्धता मानकों पर खरे नहीं उतरे, जबकि केवल एक नमूना संतोषजनक पाया गया।

क्या होता है 'ग्रो-आउट टेस्ट'?

मंत्री ने बताया कि 'ग्रो-आउट टेस्ट' में बीजों के नमूनों को उगाकर उनसे प्राप्त पौधों की विशेषताओं की प्रमाणित संदर्भ किस्मों से तुलना की जाती है। इससे बीजों की आनुवंशिक शुद्धता का पता लगाया जाता है।

घटिया बीज बेचने वाली कंपनियों पर होगी सख्त कार्रवाई

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि घटिया गुणवत्ता के बीज बेचकर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीणा ने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की ओर से निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।

Related Stories

ई-पेपर