PropertyNews : 50 IAS-IPS अफसरों ने खरीदी जमीन, 16 महीने बाद वहीं पास हुआ ₹3200 करोड़ का प्रोजेक्ट; जानें पूरी कहानी
Naresh Kumar
May 12, 2026
PropertyNews : गुराड़ी घाट में 2022 में खरीदी गई जमीन पर ‘इनसाइडर ट्रेडिंग’ के आरोप, प्रोजेक्ट मंजूरी के बाद ₹82 से बढ़कर ₹3000 प्रति वर्ग फुट तक पहुंची कीमत
Related Story
चक्रवात अर्नब का असर शुरू, ओडिशा में भारी बारिश; आंध्र प्रदेश में कल टकराने का अनुमान
14 hours ago
मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal के पास हुए एक बड़े जमीन सौदे को लेकर करीब 50 IAS और IPS अधिकारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला कथित “इनसाइडर ट्रेडिंग” और अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर निवेश करने के आरोपों से जुड़ता नजर आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2022 में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भोपाल के कोलार क्षेत्र के पास गुराड़ी घाट इलाके में करीब 5 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। इन अधिकारियों में मध्य प्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और तेलंगाना कैडर के अफसर भी शामिल बताए जा रहे हैं।
विवाद तब बढ़ा जब जमीन खरीद के करीब 16 महीने बाद सरकार ने उसी इलाके के पास ₹3200 करोड़ के वेस्टर्न बायपास प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद इलाके में जमीन की कीमतों में भारी उछाल आया। बताया जा रहा है कि जो जमीन ₹82 प्रति वर्ग फुट के हिसाब से खरीदी गई थी, उसकी कीमत अब ₹2500 से ₹3000 प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई है।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल :
सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इन अधिकारियों को पहले से बायपास प्रोजेक्ट की जानकारी थी। हालांकि अधिकारियों के समर्थकों का कहना है कि यह पूरी तरह कानूनी निवेश था और इसकी जानकारी अधिकारियों ने अपने अचल संपत्ति रिटर्न (IPR) में पहले ही दे दी थी।