Nabh Chhor
National

पाकिस्तान के अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में आग, 15 नवजातों की मौत की खबर

पाकिस्तान के अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में आग, 15 नवजातों की मौत की खबर
N

Naresh Kumar

Aug 26, 2026

65 Views
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में आग लगने से 15 नवजातों की मौत की खबर है। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में आग लगने से 15 नवजातों की मौत की खबर है। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस्लामाबाद,  पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक प्रमुख अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में बुधवार को आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गयी।
 
यह आग राजधानी के सबसे बड़े और बेहतर सुविधाओं वाले सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) में लगी। 'जियो न्यूज' ने अपनी खबर में बताया कि आग लगने की घटना में 15 शिशुओं की मौत हो गई।
 
हालांकि, मृतकों की संख्या की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीआईएमएस की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने 'डॉन' अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 नवजात शिशु मौजूद थे।
 
उन्होंने कहा, ''हो सकता है कि कुछ शिशुओं को रात में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हो, इसलिए अभी मृतकों की सही संख्या बताना संभव नहीं है।''
 
घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब 7 बजे लगी थी।
 
उन्होंने कहा कि आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है, लेकिन वार्ड को पूरी तरह ठंडा करने की प्रक्रिया में अभी कुछ समय लगेगा।

Related Stories

ई-पेपर