'ऑपरेशन तूफान' में कोई राजनीति नहीं: केरल गृह मंत्री
Naresh Kumar
Aug 20, 2026
केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ 'ऑपरेशन तूफान' पूरी तरह निष्पक्ष है। अभियान में किसी राजनीतिक दल या संगठन से जुड़े व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होगा। पुलिस सभी आरोपियों पर समान कार्रवाई करेगी।

Related Story
चक्रवात अर्नब का असर शुरू, ओडिशा में भारी बारिश; आंध्र प्रदेश में कल टकराने का अनुमान
14 hours ago
केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे राज्य सरकार के अभियान 'ऑपरेशन तूफान' में ''कोई राजनीति नहीं है''।
चेन्निथला ने जोर देकर कहा कि यह अभियान कांग्रेस के युवा संगठन 'युवा कांग्रेस', इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की आधिकारिक युवा शाखा 'यूथ लीग' या मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच कोई भेदभाव नहीं करेगा।
मंत्री ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि अगर उनके किसी करीबी व्यक्ति का भी मादक पदार्थ के मामलों से कोई संबंध पाया जाता है तो ''पुलिस उनके साथ भी वैसा ही बर्ताव करेगी जैसा दूसरों के साथ करती है''।
उन्होंने कहा, ''ऐसे मामलों में किसी भी तरह की दखलंदाजी या सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए 'ऑपरेशन तूफान' निष्पक्ष रूप से काम कर रहा है।''
उनसे पूछा गया था कि क्या पुलिस ने मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में युवा कांग्रेस (वाईसी) और डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
मंत्री ने कहा, ''इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। यह उससे कहीं बढ़कर है। हम युवाओं की एक पीढ़ी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जब से मुख्यमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत की है तब से 76 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान हमने केरल में एक बड़ा बदलाव लाया हैं।''
चेन्निथला ने कहा कि यह बदलाव लोगों के समर्थन की वजह से संभव हो पाया है, न कि सिर्फ उनके विभाग या पुलिस की काबिलियत की वजह से।