News Headline today :सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें: 12 मई, मंगलवार
Naresh Kumar
May 12, 2026
News Headlines 12 May 2026 : तेल संकट के बीच 'Work From Home' पर जोर, शेयर बाजार में हलचल; सुबह की फटाफट खबरें।
1. PM लगातार दूसरे दिन बोले- पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें, सोने की खरीद टालें, तेल कम खाएं; स्कूल ऑनलाइन हों, कंपनियां वर्क फ्रॉम होम दें
2. 'तेल की नहीं किल्लत, लेकिन रोजाना हो रहे 1000 करोड़ के नुकसान', सरकार ने बताया PM मोदी की अपील के मायने
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से छह दिन के पांच देशों के दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना तथा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
4.नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा- सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर
5. बंगाल में मंत्रियों को विभाग बांटे, गृह मंत्रालय सुवेंदु ने रखा; दिलीप घोष को पंचायतीराज, अग्निमित्रा को महिला–बाल विकास, निषिथ को युवा कल्याण विभाग दिया
6. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पहले दिन लिए कई अहम फैसले, कहा- यह सरकार जनता की सरकार है, जनता के लिए है
7. TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं
8. बंगाल में नियुक्तियों पर बवाल: कांग्रेस ने लगाया आरोप, जयराम रमेश बोले- चुनाव आयोग और भाजपा में साठगांठ
9. हिमंता दूसरी बार असम के सीएम पद की शपथ लेंगे, 4 मंत्री भी बनेंगे, पीएम मोदी समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे
10. देश में उर्वरकों का रिकॉर्ड भंडार: मांग से 51% ज्यादा स्टॉक, कीमतों में नहीं होगा बदलाव, किसानों को बड़ी राहत
11. महाराष्ट्र : सड़कों पर फेंकी हजारों क्विंटल प्याज, लगातार गिरते दामों से संकट में किसान, आंदोलन की चेतावनी
12. AIADMK के 30 विधायक विजय के साथ आना चाहते हैं, पलानीसामी के साथ सिर्फ 17 नेता; दो गुटों में बंट सकती है पार्टी
13. केरल के CM चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस तय नहीं कर पा रही नाम, दिल्ली में आज खरगे के यहां बैठक
14. ट्रम्प बोले- ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुकेंगे, मैं उनसे तब तक निपटूंगा, जब तक वे समझौता नहीं कर लेते
15. IPL-पंजाब की लगातार चौथी हार, दिल्ली 3 विकेट से जीती, अक्षर-मिलर के अर्धशतक, स्टार्क-माधव ने 2-2 विकेट लिए
16. दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ पर बर्फबारी की चेतावनी, राजस्थान-गुजरात में लू बरपाएगा कहर