Morning News Bulletin : देश और राज्यों की आज की मुख्य हेडलाइंस | 27- जून
Naresh Kumar
Jun 27, 2026
Morning News Bulletin : देश-दुनिया और राज्यों की सुबह की सभी बड़ी और ताज़ा खबरों का मुख्य बुलेटिन
1. पीएम मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यहां वह राष्ट्रीय दिवस के 50वीं समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके आगमन पर खुशी जताते हुए भारत-सेशेल्स संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद जताई
Related Story
चक्रवात अर्नब का असर शुरू, ओडिशा में भारी बारिश; आंध्र प्रदेश में कल टकराने का अनुमान
18 hours ago
2. स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम; परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विश्व के पहले हाइड्रोजन केंद्र की शुरुआत
3. कौन हैं शक्तिकांत दास? रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रह चुके मोदी कैबिनेट में मिल सकती है जगह, वित्त मंत्री बनाने की चर्चा
4. ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला; खेड़ा बोले- एक साल तक छिपाया वीरों का बलिदान
5. सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में UCC लागू होगा, लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण पर कानून लाएंगे; घुसपैठियों को वापस भेजेंगे
6. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने छात्रों, किसानों और नागरिक से 28 जून को जंतर-मंतर पर जुड़ने का आह्वान किया।
7. केतन अग्रवाल केस: पिता से मिले CM फडणवीस, कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्जवल निकम करेगे पैरवी
8. अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान महादंड देगा
9. 'अयोध्या में ही होगा भाजपा का लंका कांड', 'भगवान के ऑडिट से नहीं बचेगा गिरोह'; राम मंदिर चंदा चोरी पर अखिलेश का तंज
10. पंजाब में 3 ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, मौके पर नहीं भरा जा सकेगा चालान, कोर्ट जाना होगा, जेल भी हो सकती है
11. वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या 920 पहुंच गई है, जबकि 3,360 लोग घायल और 50 हजार से अधिक लापता हैं। इस भीषण तबाही के बीच काराकस में मलबे में फंसी एक गर्भवती महिला ने बचाव दल और मेडिकल टीम की मदद से सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया
12. मिडिल ईस्ट में तनाव: अमेरिकी सेना ने ईरान के ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर किए हमले; युद्धविराम पर मंडराया संकट
13. आयरलैंड से पहली बार हारा वर्ल्ड चैंपियन भारत, पहला टी-20 मुकाबला 34 रन से जीता; अभिषेक की फिफ्टी काम नहीं आई
14. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर तीन बजे से नीदरलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में उतर रही दोनों टीमें टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी। शाम सात बजे आयरलैंड और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। वहीं, दिन के आखिरी मैच में रात 11 बजे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा।
15. फीफा विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब समाप्ति की ओर है और नॉकआउट की तस्वीर साफ होती जा रही है। 16वें दिन फ्रांस ने नॉर्वे को हराया, जबकि सेनेगल ने इराक को हराकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। वहीं, मिस्र और ईरान तथा न्यूजीलैंड और बेल्जियम के बीच मुकाबला खेला जाना है।
16. एमपी-झारखंड में आंधी-बिजली गिरने से 16 की मौत, उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में मलबा घुसा, गाड़ियां दबीं; यूपी-राजस्थान-हरियाणा में पारा 42°C