National
महाराष्ट्र में 66 वर्षीय बुजुर्ग से शेयर बाजार निवेश के नाम पर ₹10.14 लाख की ठगी
N
Naresh Kumar
Sep 19, 2026
33 Views
ठाणे में 66 वर्षीय बुजुर्ग से ऑनलाइन शेयर बाजार निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर ₹10.14 लाख की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठाणे में 66 वर्षीय बुजुर्ग से ऑनलाइन शेयर बाजार निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर ₹10.14 लाख की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र : वरिष्ठ नागरिक से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 10.14 लाख रुपये की ठगी
ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 66 वर्षीय एक बुजुर्ग से भारी मुनाफ दिलाने का प्रलोभन देकर शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश कराने के नाम पर 10.14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली शहर निवासी शिकायतकर्ता रवींद्र वसंत बेलगाली के मुताबिक अगस्त में उन्होंने यूट्यूब पर अंतरराष्ट्रीय शेयर कारोबार का प्रचार करने वाला एक वीडियो देखा था जिसके बाद जालसाजों ने उनसे संपर्क किया।
उन्होंने बताया कि बेलगाली को अज्ञात आरोपी ने लिंक भेजा जिसके जरिये वह 'कोरा ट्रेड कंपनी' नाम की एक वेबसाइट पर गए और एक आरोपी ने उन्हें फोन करके 19 अगस्त से 15 सितंबर के बीच प्रलोभन देकर कई बार पैसे अंतरण कराए।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने कुल 10.14 लाख रुपये का भुगतान किया। बेलगाली को जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो जालसाजों ने पैसे निकालने की उनकी कोशिशें नाकाम कर दी और अतिरिक्त पैसों की मांग की।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता-2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए बैंक खातों, आईपी लॉग और वेबसाइट पंजीकृत करने वालों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।