Nabh Chhor
National

कॉजपा प्रदर्शन में घायल युवती साक्षी की हालत में सुधार, वेंटीलेटर से हटाया गया

कॉजपा प्रदर्शन में घायल युवती साक्षी की हालत में सुधार, वेंटीलेटर से हटाया गया
N

Naresh Kumar

Jul 22, 2026

108 Views
कॉजपा प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल 21 वर्षीय साक्षी अब होश में है और खुद से सांस ले रही है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और वह अभी भी अस्पताल में निगरानी में भर्ती है।

कॉजपा प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल 21 वर्षीय साक्षी अब होश में है और खुद से सांस ले रही है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और वह अभी भी अस्पताल में निगरानी में भर्ती है।

 

कॉजपा प्रदर्शन में घायल हुयी प्रदर्शनकारी युवती होश में आयी, वेंटीलेटर हटाया गया

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हुई 21 वर्षीय एक युवती को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटीलेटर) से हटा दिया गया है तथा डॉक्टरों ने कहा है कि वह अब पूरी तरह होश में है और खुद से सांस ले रही है।

छत्तरपुर एक्सटेंशन में रहने वाली साक्षी प्रदर्शन के दौरान चेहरे, छाती और गले में चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गयी थी तथा उसे सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। वह अपने भाई के साथ सोमवार को प्रदर्शन में शामिल हुई थी। उसके भाई के भी पैरे चोट लगी है।

अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को बताया कि मरीज होश में है, बातें समझ रही है तथा उसके दिमाग एवं रीढ़ की हड्डी के 'एमआरआई स्कैन' सामान्य हैं।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि इलाज शुरू होने के बाद से उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और वह चिकित्सक दल की कड़ी निगरानी में है। 

साक्षी इस घटना से जुड़ी एकमात्र ऐसी प्रदर्शनकारी है जो फिलहाल आरएमएल अस्पताल में भर्ती है।
सोमवार को कॉजपा के विरोध प्रदर्शन में हज़ारों लोग संसद की ओर मार्च करते हुए नजर आए। वे नीट परीक्षा प्रश्नपत्र में कथित लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे।

 जंतर-मंतर के पास सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी थी और लाठीचार्ज किया था।

Related Stories

ई-पेपर