Nabh Chhor
National

कोच्चि में 305 ग्राम MDMA जब्त, दो मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

कोच्चि में 305 ग्राम MDMA जब्त, दो मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
N

Naresh Kumar

Sep 25, 2026

24 Views
केरल के कोच्चि में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 305 ग्राम MDMA जब्त करने और तीन लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।

केरल के कोच्चि में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 305 ग्राम MDMA जब्त करने और तीन लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।

 
कोच्चि में दो मामलों में 305 ग्राम एमडीएमए जब्त, तीन गिरफ्तार
 
कोच्चि, 25 सितंबर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ''ऑपरेशन तूफान'' के तहत यहां दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को 305 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के अनुसार, अलप्पुझा जिले के चेरथला के रहने वाले अफसल (23) और चेंगन्नूर निवासी जसना सुसान जोबी (20) को एर्णाकुलम सेंट्रल थाना क्षेत्र के कलप्पुरक्कल रोड के पास स्थित एक लॉज से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 198 ग्राम एमडीएमए (एक तरह का मादक पदार्थ) बरामद किया गया। 
 
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात लॉज में छापेमारी की और कई पैकेट में पैक एमडीएमए बरामद किया। अधिकारियों को संदेह है कि ये दोनों मादक पदार्थों की तस्करी गतिविधियों के सिलसिले में कोच्चि में ठहरे हुए थे।
 
दूसरे मामले में पुलिस ने एर्णाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन के पास से कोच्चि निवासी विष्णु बी पाई (34) को गिरफ्तार करके उसके पास से 107 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया।
 
पुलिस ने बताया कि कोच्चि सिटी पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने और यह जांच शुरू कर दी है कि क्या आरोपी एमडीएमए की इतनी बड़ी मात्रा को वितरित करने के लिए शहर में आए थे। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को रिमांड प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Stories

ई-पेपर