Nabh Chhor
National

जे.पी. नड्डा की AIIMS में एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर; डॉक्टरों की निगरानी जारी

जे.पी. नड्डा की AIIMS में एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर; डॉक्टरों की निगरानी जारी
N

Naresh Kumar

Aug 18, 2026

65 Views
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की AIIMS दिल्ली में एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की AIIMS दिल्ली में एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं

 

 

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा की दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एंजियोप्लास्टी की गई और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद 13 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उसी शाम उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई जांचें की गई थीं।

 अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''17 अगस्त 2026 को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनकी हालत स्थिर है और वह हृदय रोग विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।''

Related Stories

ई-पेपर