Haryana News :पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Naresh Kumar
May 09, 2026
Haryana News :पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana News :हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी व बंगाल की जनता को बधाई दी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और यह जीत वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक धरा पश्चिम बंगाल देश को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, राष्ट्रहित और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। केंद्र और राज्य मिलकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।