National
Goa Tourism: ‘Beach’ वाली छवि बदलने की तैयारी, Amritsar Travel Mart में दिखेगी गोवा की विविधता
N
Naresh Kumar
Sep 05, 2026
10 Views
Goa Tourism Department Amritsar Travel Mart 2026 में गोवा को सिर्फ Beach Destination के बजाय सालभर घूमने योग्य विविध पर्यटन स्थल के रूप में पेश करेगा।
Goa Tourism Department Amritsar Travel Mart 2026 में गोवा को सिर्फ Beach Destination के बजाय सालभर घूमने योग्य विविध पर्यटन स्थल के रूप में पेश करेगा।

गोवा की केवल 'बीच' वाली छवि बदलने की कोशिश, अमृतसर ट्रैवल मार्ट में प्रदर्शित करेगा विविधता
पणजी, गोवा पर्यटन विभाग शनिवार से शुरू हो रहे 'इंडिया ट्रैवल मार्ट (आईटीएम) अमृतसर 2026' में इस तटीय राज्य को केवल समुद्र तट पर्यटन के लिए प्रसिद्ध स्थान के बजाय सालभर घूमने योग्य विविध पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करेगा।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तीन दिन के इस कार्यक्रम से गोवा पर्यटन को पंजाब और उत्तर भारत के बड़े बाजार के ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों और अन्य संबंधित लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
पर्यटन विभाग के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी से जुलाई के बीच गोवा में 61.38 लाख पर्यटक आए, जिनमें 59.02 लाख घरेलू और 2.36 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे।
पर्यटन मंत्री रोहन ए. खंउटे ने कहा, ''उत्तर भारत गोवा के लिए एक अहम बाजार बना हुआ है और आईटीएम अमृतसर जैसे मंच हमें पर्यटन प्रवृत्ति के साथ समन्वय स्थापित करने और यात्रियों की बदलती उम्मीदों को समझने का मौका देते हैं।''
मंत्री ने कहा कि समुद्र तट गोवा की पर्यटन पहचान का अहम हिस्सा बने रहेंगे, लेकिन विभाग पानी से जुड़ी गतिविधियों, कायाकिंग, नदी और तटीय गतिविधियों, सूर्यास्त, खान-पान और समुद्र तट के शांत इलाकों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।