EPFO New Policy: अब PF का पैसा निकालेंगे, UPI से
Naresh Kumar
Apr 24, 2026
EPFO New Policy: EPFO ने किया बड़ा बदलाव PF का पैसा निकालेंगे UPI से, करोड़ों अकाउंट होल्डर को होगा फ़ायदा यूज़ कर सकेंगे PF को emergency fund के लिए तुरंत ।
Related Story
चक्रवात अर्नब का असर शुरू, ओडिशा में भारी बारिश; आंध्र प्रदेश में कल टकराने का अनुमान
14 hours ago
क्या है EPFO:
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) एक भारत सरकार के “श्रम एवं रोजगार मंत्रालय “ के तहत आने वाली बड़ी संस्था है । आसान भाषा में बोले तो यह संस्था रिटायरमेंट की बचत को मैनेजमेंट करती हैं । जब आप किसी कंपनी में काम करते हों तो आपकी सैलरी का 12% कटकर PF अकाउंट में जमा कर दिया जाता है और इस जमा राशि पर ब्याज भी सरकार द्वारा दिया जाता है अभी इसकी ब्याज दर 8.25% है । जो 12% PF कटता हैं उसके एक छोटा सा हिस्सा EPS में जमा होता रहता हैं जो आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलता रहता है ।
EPFO 3.0 प्रोजेक्ट के तहत PF फंड से अमाउंट निकालने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर रहे हैं । मई 2026 तक ये प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी ।
क्या किया है बदलाव:
- UPI से ट्रांसफ़र: अब आप PF Fund को UPI से आसानी से निकाल सकते हैं
- PF ATM Card : EPFO ने एक विशेष कार्ड जारी करने वाली है जिससे आप ATM से भी पैसा निकाल सकते हैं
- 75% निकाल सकेंगे PF से पैसे: इस स्कीम के तहत आप बस अपने अकाउंट का 75 % बैलेंस निकाल सकेंगे जबकि 25% आपके रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी के पास कुछ सेविंग हों इसके लिए आपके अकाउंट में पैसे जमा रहेंगे ।
इन बदलावों ने कर्मचारियों के लिए कागज़ी कार्रवाई को ख़त्म कर दिया है । इन नियमों से किसी भी PF Fund धारक को अपनी राशी असानी से व कम समय में मिल जाएगी|