Nabh Chhor
National

एएमयू में तनाव, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र को अस्पताल ले जाने से रोका

एएमयू में तनाव, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र को अस्पताल ले जाने से रोका
N

Naresh Kumar

Oct 07, 2026

8 Views
एएमयू में 15 दिन से भूख हड़ताल कर रहे छात्र यासिर फहाद को अस्पताल ले जाने का प्रयास छात्रों ने रोक दिया।

एएमयू में 15 दिन से भूख हड़ताल कर रहे छात्र यासिर फहाद को अस्पताल ले जाने का प्रयास छात्रों ने रोक दिया।

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब प्रदर्शनकारी छात्रों ने 15 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एक स्नातकोत्तर छात्र को अस्पताल ले जाने के विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रयास को रोक दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बिगड़ती तबीयत के बाद एंबुलेंस लेकर पहुंची सुरक्षा टीम

अधिकारियों के अनुसार, उर्दू के स्नातकोत्तर छात्र यासिर फहाद की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात सुरक्षा कर्मियों की एक टीम एंबुलेंस के साथ धरना स्थल पर पहुंची। हालांकि, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र फहाद के आसपास जमा हो गए और उसे अस्पताल ले जाने से रोक दिया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी छात्र को साथ लिए बिना लौट गए।

एएमयू के प्रॉक्टर नावेद खान ने कहा कि फहाद को अस्पताल ले जाने का प्रयास उसकी भूख हड़ताल खत्म कराने के लिए नहीं, बल्कि उसकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए किया गया था।

खान ने पत्रकारों से कहा, "यह भूख हड़ताल खत्म कराने का प्रयास नहीं था, जैसा कि गलत तरीके से समझा गया। उसके स्वास्थ्य से जुड़े कई मानक गंभीर स्तर पर पहुंच गए थे, इसलिए उसे तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना जरूरी था।"

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों को आश्वस्त किया था कि डॉक्टरों द्वारा फहाद की हालत स्थिर बताए जाने के बाद उसे धरना स्थल पर लौटने की अनुमति दी जाएगी।

छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग

वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे फहाद के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र संघ चुनाव की तारीखों की घोषणा करने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "यदि विश्वविद्यालय प्रशासन को भी हमारी तरह ही चिंता है तो उसे तत्काल छात्र संघ चुनाव कराने की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।"

फहाद छात्र संघ बहाल करने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर है। एएमयू में पिछले आठ वर्षों से छात्र संघ के चुनाव नहीं हुए हैं।

महिला छात्रावासों तक पहुंचा विरोध, शिक्षक संघ ने भी उठाई मांग

मंगलवार रात विरोध प्रदर्शन विभिन्न महिला छात्रावासों तक भी फैल गया, जहां छात्राओं ने छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

एएमयू शिक्षक संघ ने भी विश्वविद्यालय की विभिन्न वैधानिक संस्थाओं के चुनाव कराने की मांग की है। संघ के सचिव अशरफ मतीन ने कहा कि इनमें से ज्यादातर संस्थाएं छह साल से अधिक समय से निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधियों के बिना काम कर रही हैं।

 

Related Stories

ई-पेपर