Nabh Chhor
National

चेन्नई में बैंक कर्मचारी से ₹11 लाख की लूट, वकील समेत 4 गिरफ्तार

चेन्नई में बैंक कर्मचारी से ₹11 लाख की लूट, वकील समेत 4 गिरफ्तार
N

Naresh Kumar

Sep 18, 2026

29 Views
चेन्नई के टी नगर में बैंक कर्मचारी से ₹11 लाख की कथित लूट के मामले में पुलिस ने वकील समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ₹2.38 लाख नकद बरामद हुआ है।

चेन्नई के टी नगर में बैंक कर्मचारी से ₹11 लाख की कथित लूट के मामले में पुलिस ने वकील समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ₹2.38 लाख नकद बरामद हुआ है।

चेन्नई में बैंक कर्मचारी से 11 लाख रुपये की लूट के मामले में वकील समेत चार लोग गिरफ्तार
 
चेन्नई, चेन्नई के टी नगर में एक फ्लाईओवर पर बैंक कर्मचारी से 11 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक वकील समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी। उसने बताया कि कुंद्राथुर निवासी बैंक कर्मचारी कार्तिकेयन दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
 
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने चाकू दिखा कर उन्हें धमकाया, 11 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पोंडी बाजार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।
 
उसने बताया कि पुलिस ने निगरानी फुटेज के आधार पर आनंद सेल्वन (39), मोहम्मद फैसल (28), अरुणकुमार (29) और पेशे से वकील बबलू (29) को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों के पास से 2.38 लाख रुपये नकद भी बरामद किए।
 
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार्तिकेयन ने मलेशिया में रह रहे अपने चाचा से मिली जानकारी के बाद पेरिस कॉर्नर इलाके में एक व्यक्ति से बड़ी मात्रा में नकदी ली थी। पुलिस ने बताया कि आनंद सेल्वन और बबलू के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद की गई रकम अवैध हवाला लेनदेन से जुड़ी है या नहीं।

Related Stories

ई-पेपर