National
अजित डोभाल का दावा: अगले 20 साल में 38,000 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है भारत की GDP
N
Naresh Kumar
Sep 19, 2026
23 Views
IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में NSA अजित डोभाल ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर 20 वर्षों में GDP के 38,000 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया।
IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में NSA अजित डोभाल ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर 20 वर्षों में GDP के 38,000 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया।

भारत की जीडीपी अगले 20 साल में बढ़कर 38,000 अरब अमेरिकी डॉलर की हो जाएगी: अजित डोवल
रूड़की, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को कहा कि अगले 20 सालों में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्तमान 4015 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 38,000 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।
डोभाल ने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि छात्र सौभाग्यशाली हैं कि वे एक परिवर्तनकारी युग में रह रहे हैं जिसमें उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है।
एनएसए ने भगवान राम का उदाहरण देते हुए छात्रों से अपने जीवन में साहसी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऋषि विश्वामित्र ने राक्षसों के संहार के लिए भगवान राम के साहसी व्यक्तित्व के कारण उन्हें चुना।
इसी संदर्भ में डोभाल ने कहा कि बिना मेहनत की सफलता नहीं मिलती। एनएसए ने कहा, ''भारत में बहुत बड़े बदलाव हो रहे हैं और देश एक शानदार भविष्य की ओर बढ़ रहा है। जैसा कि प्रधानमंत्री ने 2047 को 'अमृत काल' कहा है, सचमुच यह एक बेहतरीन अमृत काल है। अभी भारत की जीडीपी 4015 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो अगले 20 सालों में 38,000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगी।''
उन्होंने छात्रों के साथ अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में सिक्किम में तैनाती के दौरान एक कहानी भी साझा की जिसमें उन्होंने एक शेरपा से जीवन में सफलता के तीन मंत्र सीखे।
डोभाल ने कहा कि पहला मंत्र है इंसान को यह पता होना चाहिए कि वह मानचित्र में कहां खड़ा हैं, दूसरा यह कि जाना कहां है और तीसरा वहां जाने और वहां से आने का रास्ता क्या है।