Nabh Chhor
National

आज का इतिहास , 18 मई – देश और दुनिया की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

आज का इतिहास , 18 मई – देश और दुनिया की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
N

Naresh Kumar

May 18, 2026

107 Views
आज का इतिहास, 18 मई – देश और दुनिया की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं , जन्म, निधन और अहम घटनाएं

आज का इतिहास, 18 मई – देश और दुनिया की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं , जन्म, निधन और अहम घटनाएं

1703 – डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
1756 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1769 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1794 - ट्रेकोइंग की लड़ाई: फ्रांसीसी सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को हराया।
1803 - ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस पर युद्ध शुरू कर दिया, जिसके बाद फ्रांस ने डच क्षेत्र से वापस लेने की इजाजत नहीं दी, जिसके कारन नेपोलियन से युद्ध की शुरूआत हुई।
1804 – नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस की सीनेट द्वारा सम्राट के रूप में चुने जाने की घोषणा की।
1848 – जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।
1860 – अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।
1888 – अमरीका में पहला ग्रामोफ़ोन रिकार्ड बजाकर दिखाया गया था।
1899 – विश्व सद्भावना दिवस के मौके पर पहली बार हेग शांति सम्मेलन में 26 देशों ने भाग लिया।
1912 – पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
1940 – जर्मनी की सेना ने ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1950 – उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।

1974 – राजस्थान के पोखऱण में सफल परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु संपन्न देश बना। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने मौद्रिक संघ संधि पर हस्ताक्षर किया।
1991 – ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
1994 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 'सं.रा. सहिष्णुता वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
1994 - गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फ़िलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।
2004 - इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2006 - नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2007 - कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
2008 - पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
2008 - भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।
2012 – सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने नास्डैक में ट्रेडिंग करना शुरू किया।
2019 - ब्रिटेन में जारी हुआ नया हथियार अधिनियम, सिखों को मिला कृपाण रखने का अधिकार।
2019 - अच्युतानंद द्विवेदी की शॉर्ट फिल्म ‘सीड मदर’ ने कान फिल्म महोत्सव की नेस्प्रेसो टेलेंट्स प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
2020 - देश के कुल 211 गायकों ने जयतु भारतम गाया है जिसे भारत रत्न सिंगर लता मंगेशकर ने शेयर किया ( 17 तारीख का भी वर्णन )।
2020 - भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र रिलीव एंड वर्क एजेंसी (UNRWA) को फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए दो मिलियन डॉलर की सहायता मुहैया करायी।
2021 - छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट किया।
2022 - दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने   राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा।
2022 - हरियाणा में झज्जर व रेवाड़ी के पास 2.6 की तीव्रता का भूकम्प आया। केंद्र जमीन से 15 किमी नीचे था।
2022 - रूस ने ईटली के 24 और स्‍पेन के 27 राजनयिकों को निष्कासित किया।
2022 - गुजरात में मोरबी जिले में नमक फैक्‍टरी की एक दीवार ढह जाने से 12 श्रमिक मारे गए।
2023 - पीएम मोदी ने पुरी - हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई , 8200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी।
2023 - हैरिसन फोर्ड को फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल में मानद पाल्मे डी'ओर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2024 - हरियाणा के नूंह में बस में आग लगने से 10 की मौत व 25 से ज्यादा घायल हुए , मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु।
2024 - काइल नाम से 706 लोग टेक्सास के काइल में एकत्रित हुए, ताकि समान नाम वाले लोगों के एकत्र होने का रिकॉर्ड तोड़ा जा सके।

18 मई को जन्मे व्यक्ति👉

1048 – फ़ारसी और ताजिकी भाषाओं के प्रसिद्ध कवि, गणितज्ञ और दार्शनिक उमर खैयाम का जन्म हुआ।
1682 - शाहू - छत्रपति शिवाजी का पौत्र तथा शम्भुजी और येसूबाई का पुत्र था।
1881 - राम लिंगम चेट्टियार - एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य थे।
1910 - बी एन आदरकार - अर्थशास्त्री (जानकारीबी एन आदरकार) भारतीय रिज़र्व बैंक के नौवें गवर्नर थे।
1914 - एस. जगन्नाथन - भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर थे।
1922 – नार्वे में जन्मे मनोचिकित्सक जर्डा बोयेसन का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1929 - वेंकटरमन राधाकृष्णन -  एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक ।
1933 - एच डी देवगौड़ा - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
1939 - सुधीर रंजन मजूमदार - त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1948 - थावर चंद गहलोत -  एक भारतीय राजनीतिज्ञ  और कर्नाटक के 19वें राज्यपाल।
1951 - जगदीप धनखड़ - एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल।
1959 - फग्गन सिंह कुलस्ते एक भारतीय राजनीतिज्ञ , सत्रहवीं लोक सभा के सांसद तथा केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री, भारत सरकार।
1961 - जनरल अनिल चौहान भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख।

18 मई को हुए निधन👉

526 – पोप जॉन प्रथम (523-26) का निधन हुआ।
1934 - मुकुन्द दास भारत से बांग्ला भाषा के कवि।
1966 - पंचानन माहेश्वरी - भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
2012 - जय गुरुदेव - प्रसिद्ध धार्मिक गुरु। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
2015 - नर्स अरुणा शानबाग (पीडिता ) - ने अपनी जिन्दगी के 42 साल कोमा में बिताने के बाद दम तोड़ दिया।
2017 - अनिल माधब दवे - भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।
2017 - रीमा लागू ( गुरिंदर भादभाड़े ) - हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
2021 - पूर्व रक्षाराज्यमंत्री प्रो चमन लाल गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद जम्मू में देहांत हुआ।
2021 - उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप (52) का कोरोना से निधन हुआ।
2023 - अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया (72) का लम्‍बी बीमारी के कारण निधन।
2023 - अमेरिकी नाविक बडी मेल्गेस (93) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी अभिनेता जिम ब्राउन (87) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी गिटार वादक जॉन कोर्नर (85) का निधन हुआ।
 
18 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री एच डी देवगौड़ा जन्म दिवस।
🔅 श्री सुधीर रंजन मजूमदार जयन्ती।
🔅 श्री जयगुरुदेव स्मृति दिवस।
🔅 पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस (1974)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (49वां)।
🔅 विश्व एड्स वैक्सीन दिवस (World AIDS Vaccine Day)।

Related Stories

ई-पेपर