National
21 जुलाई को ऐसा क्या हुआ जिसने भारत का इतिहास बदल दिया?
N
Naresh Kumar
Jul 21, 2026
89 Views
21 जुलाई सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन देश को पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल मिलीं। जानिए इस दिन हुई अन्य बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं।
21 जुलाई सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन देश को पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल मिलीं। जानिए इस दिन हुई अन्य बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं।

Related Story
चक्रवात अर्नब का असर शुरू, ओडिशा में भारी बारिश; आंध्र प्रदेश में कल टकराने का अनुमान
14 hours ago
21 जुलाई : प्रतिभा पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) भारत की महिलाओं के लिए 21 जुलाई का दिन खुश होने की एक खास वजह लेकर आया। इसी दिन देश को प्रतिभा पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं।
उन्नीस दिसंबर 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12वीं राष्ट्रपति रहीं, वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं।
वह 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
ठीक 15 साल बाद देश को द्रौपदी मुर्मू के रूप में दूसरी महिला राष्ट्रपति मिली। ओडिशा में पार्षद के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाली एक आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू 21 जुलाई 2022 को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं। वह राष्ट्रपति बनने वाली भारत की पहली आदिवासी महिला हैं जबकि इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।
1884 : लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।
1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।
1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
1960 : श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।
1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।
2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
2009 : भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान ख्याल गायिका गंगूबाई हंगल का निधन।
2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
2022 : ओडिशा में पार्षद के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाली एक आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं। वह राष्ट्रपति बनने वाली भारत की पहली आदिवासी महिला हैं जबकि इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
2025 : बांग्लादेश में वायुसेना के प्रशिक्षण विमान के ढाका में एक स्कूल की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 बच्चों सहित 32 लोगों की मौत।