Nabh Chhor
National

2030 तक 1 अरब 5G यूजर्स का लक्ष्य, 6G में भारत करेगा नेतृत्व

2030 तक 1 अरब 5G यूजर्स का लक्ष्य, 6G में भारत करेगा नेतृत्व
N

Naresh Kumar

Oct 08, 2026

26 Views
भारत ने 2030 तक 1 अरब 5G यूजर्स का लक्ष्य तय किया है। सिंधिया ने कहा, 6G में भारत दुनिया की अगुवाई करेगा।

भारत ने 2030 तक 1 अरब 5G यूजर्स का लक्ष्य तय किया है। सिंधिया ने कहा, 6G में भारत दुनिया की अगुवाई करेगा।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का लक्ष्य 5G ग्राहकों की संख्या मौजूदा 55 करोड़ से बढ़ाकर 2030 तक एक अरब करने का है। उन्होंने कहा कि देश 4G के मामले में दुनिया से पीछे था, लेकिन अब उसने 6G में दुनिया की अगुवाई करने का संकल्प लिया है।

55 करोड़ से एक अरब 5G यूजर्स करने का लक्ष्य

'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (IMC) 2026 के 10वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में सिंधिया ने कहा कि भारत में 5G दुनिया में सबसे तेजी से अपनाई जाने वाली 5G प्रौद्योगिकी बन गई है।

उन्होंने कहा, ''आज हमारे पास 5G के 55 करोड़ उपयोगकर्ता हैं... लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। 2030 तक हमारा लक्ष्य 5G उपयोगकर्ताओं की संख्या 55 करोड़ से बढ़ाकर एक अरब करना है।''

उन्होंने कहा कि भारत में दूरसंचार क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है और देश अब अगली पीढ़ी की तकनीक के विकास पर भी जोर दे रहा है। IMC 2026 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि में किया जा रहा है।

6G में दुनिया की अगुवाई करने का संकल्प

6G के बारे में सिंधिया ने कहा कि भारत 6G गठबंधन में 90 संस्थान शामिल हैं और इससे जुड़े संगठनों ने 7,700 पेटेंट हासिल किए हैं, जिनमें 4,400 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट हैं।

उन्होंने कहा, ''हम 4जी में दुनिया से पीछे थे। 5जी में हमने दुनिया के साथ कदम मिलाया। अब हमारा संकल्प है कि 6जी में हम दुनिया की अगुवाई करेंगे।''

भारत का Bharat 6G Alliance उद्योग, अकादमिक संस्थानों, स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थानों को जोड़कर 6G तकनीक, स्पेक्ट्रम, उपकरण, अनुप्रयोग और अन्य क्षेत्रों में काम कर रहा है।

IMC 2026 में अगली पीढ़ी की तकनीकों पर जोर

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का इस वर्ष का विषय 'Scale Without Boundaries' है। आयोजन में 5G, 6G, एआई नेटवर्क, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कम्युनिकेशन और सैटेलाइट कम्युनिकेशन समेत कई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

सरकार के अनुसार, IMC 2026 में 100 से अधिक देशों, 500 से अधिक प्रदर्शकों और साझेदारों, 600 से अधिक स्टार्टअप तथा 900 से अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी की उम्मीद है।

Related Stories

ई-पेपर