Nabh Chhor
History

7 अक्टूबर का इतिहास: मदर टेरेसा से बेगम अख्तर तक प्रमुख घटनाएं

7 अक्टूबर का इतिहास: मदर टेरेसा से बेगम अख्तर तक प्रमुख घटनाएं
N

Naresh Kumar

Oct 07, 2026

19 Views
7 अक्टूबर के इतिहास में मदर टेरेसा, बेगम अख्तर और कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। जानिए इस तारीख से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।

7 अक्टूबर के इतिहास में मदर टेरेसा, बेगम अख्तर और कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। जानिए इस तारीख से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर। देश और दुनिया के इतिहास में 7 अक्टूबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और ऐतिहासिक घटनाक्रमों के लिए दर्ज है। इसी दिन मदर टेरेसा को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की अनुमति मिली थी, जबकि महान गायिका बेगम अख्तर का जन्म भी 7 अक्टूबर को हुआ था।

मदर टेरेसा ने शुरू की थी मिशनरीज ऑफ चैरिटी

मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। गरीबों और वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। 7 अक्टूबर 1950 को मदर टेरेसा को वेटिकन से 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केंद्रों का संचालन कर रहे हैं।

बेगम अख्तर का जन्म, 'मल्लिका-ए-ग़ज़ल' के नाम से मिली पहचान

7 अक्टूबर 1914 को भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान और प्रसिद्ध गायिका बेगम अख्तर (अख्तरी बाई फैजाबादी) का जन्म हुआ। 'मल्लिका-ए-ग़ज़ल' (ग़ज़लों की रानी) कहलाने वाली बेगम अख्तर ग़ज़ल, ठुमरी और दादरा गायकी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध थीं।

उन्हें वर्ष 1968 में पद्म श्री और मरणोपरांत वर्ष 1975 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 30 अक्टूबर 1974 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

7 अक्टूबर को इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं

  • 1586: मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसूफ शाह चक के आत्मसमर्पण करने के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा हुआ।
  • 1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन हुआ। उन पर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।
  • 1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म हुआ।
  • 1931: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म हुआ। वर्ष 1984 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1950: मदर टेरेसा ने 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना की। पहला केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।
  • 1961: फ्रांस के मोंट कैनिगौ (पाइरेनीज़ पर्वतमाला) में डगलस सी-47 डकोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 31 यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह उड़ान ब्रिटिश पर्यटकों को लेकर स्पेन जा रही थी।
  • 1964: दुनिया की पहली "मेड-फॉर-टेलीविज़न" फिल्म का प्रसारण हुआ। अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क एनबीसी पर रात 9 बजे 'सी हाउ दे रन' का प्रसारण किया गया। यह इतिहास की पहली ऐसी फीचर-लेंथ फिल्म थी, जिसे विशेष रूप से टीवी पर कमर्शियल ब्रेक्स के साथ दिखाने के लिए बनाया गया था।
  • 1965: भारतीय सेना की 14 कुमाऊं रेजिमेंट के जांबाज सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ओपी हिल पर दोबारा कब्जा स्थापित किया और पाकिस्तानी सेना को वहां से खदेड़ दिया। इस ऐतिहासिक जीत की याद में हर वर्ष 7 अक्टूबर को 'ओपी हिल युद्ध सम्मान दिवस' मनाया जाता है।
  • 1978: सोवियत संघ में एयरोफ्लॉट उड़ान 1080 का याकोवलेव याक-40 विमान स्वेर्दलोव्स्क से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 34 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई।
  • 1996: केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत हुई।
  • 2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया।
  • 2004: मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में स्थित हिल्टन ताबा होटल और रस अल-शिटन की दो जगहों पर हुए भीषण आतंकवादी विस्फोटों में 34 लोगों की मौत हो गई और 159 से अधिक लोग घायल हुए।
  • 2021: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आए भूकंप में 22 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए।
  • 2023: इजराइल पर हमास के हमले में 40 लोगों की मौत हुई। हमलावरों ने संगीत समारोह नोवा म्यूजिक फेस्टिवल और सीमावर्ती बस्तियों से लगभग 251 लोगों को बंधक बनाया और उन्हें गाजा ले गए। इनमें से कुछ बंधक बाद में रिहा किए गए और कुछ मारे गए। इस हमले के बाद गाजा युद्ध शुरू हुआ।
  • 2025: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 15 लोगों की...
 

Related Stories

ई-पेपर