Nabh Chhor
History

23 सितंबर: 1965 की भारत-पाक जंग में युद्धविराम, UN ने निभाई अहम भूमिका

23 सितंबर: 1965 की भारत-पाक जंग में युद्धविराम, UN ने निभाई अहम भूमिका
N

Naresh Kumar

Sep 23, 2026

31 Views
23 सितंबर के इतिहास में 1965 का भारत-पाक युद्धविराम, आयुष्मान भारत की शुरुआत, इसरो का OceanSat-2 प्रक्षेपण और कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं।

23 सितंबर के इतिहास में 1965 का भारत-पाक युद्धविराम, आयुष्मान भारत की शुरुआत, इसरो का OceanSat-2 प्रक्षेपण और कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं।

23 सितंबर : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग में युद्धविराम की घोषणा
 
नयी दिल्ली, भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदल गई। वर्ष 1965 में भी ऐसा ही हुआ, दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर के दिन युद्ध विराम हुआ।
 
देश-दुनिया के इतिहास में 23 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
 
1739 : रूस और तुर्किये ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1857 : रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान के कारण लापता, 826 लोगों की मौत।
1863 : महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम का निधन।
1879 : रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे ऑडियोफोन नाम दिया गया।
1929 : बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई। यह शारदा कानून के नाम से जाना गया।
1955 : पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1965 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम की घोषणा।
1976 : सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।
1983 : पाकिस्तान के कराची से संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी जा रहे बोइंग 737-200 को आतंकवादियों ने बम से उड़ा दिया था। गल्फ एयर की उड़ान 771 में हुए इस भयंकर विस्फोट में विमान में सवार चालक दल के सात सदस्य और सभी 105 यात्री मारे गए थे।
1991 : आर्मेनिया की सर्वोच्च परिषद ने 23 सितंबर 1991 को आधिकारिक रूप से सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की थी।
2005 : गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में हमास की एक रैली के दौरान हथियारों से भरे वाहन में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 19 लोग मारे गए और 80 से अधिक घायल हो गए।
2006 : इराक की राजधानी बगदाद के सद्र सिटी जिले में एक पेट्रोल पंप पर हुए भीषण कार बम विस्फोट में 26 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए।  
2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत 7 उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2017 : सऊदी अरब के 87वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान इतिहास में पहली बार महिलाओं को रियाद के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी गई। 
2018 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को झारखंड के रांची से दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत' (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) की शुरुआत की। 
2023 : सोमालिया के बेलेडवेइन शहर में एक सुरक्षा चेकपॉइंट पर आत्मघाती ट्रक बम विस्फोट हुआ जिसमें 32 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए।
2024 : इजराइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बेहद भीषण हवाई हमले किए जिनमें लगभग 492 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए। 
2025 : हैती में गिरोह के कब्जे वाले झुग्गी बस्ती में ड्रोन हमला, 8 बच्चों की मौत, छह अन्य घायल।

Related Stories

ई-पेपर