Nabh Chhor
Business

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,198 पर

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,198 पर
N

Naresh Kumar

Aug 20, 2026

21 Views
वैश्विक बाजारों में सुधार के बीच सेंसेक्स 504 अंक बढ़कर 77,416 पर पहुंचा। निफ्टी भी 118 अंक चढ़कर 24,198 के स्तर पर पहुंचा।

वैश्विक बाजारों में सुधार के बीच सेंसेक्स 504 अंक बढ़कर 77,416 पर पहुंचा। निफ्टी भी 118 अंक चढ़कर 24,198 के स्तर पर पहुंचा।

वैश्विक बाजारों में सुधार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। अमेरिकी सरकारी बॉन्ड प्रतिफल की दरों में नरमी से वैश्विक बाजार धारणा में सुधार हुआ है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504.32 अंक उछलकर 77,416.16 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स में लगातार चार कारोबारी सत्रों में गिरावट दर्ज की गई थी।

इसी तरह एनएसई निफ्टी भी लगातार सात सत्रों की गिरावट के बाद संभला। यह 118.85 अंक बढ़कर 24,198.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़त में थे। इटर्नल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 5.74 प्रतिशत उछला। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत चढ़कर 91.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 407.99 करोड़ रुपये के शेयर की खरीदारी की।

 सेंसेक्स बुधवार को 325.78 अंक और निफ्टी 76.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Related Stories

ई-पेपर