Nabh Chhor
Business

Extranet Technologies IPO Listing: शेयर ने बाजार में 7% प्रीमियम के साथ की शानदार शुरुआत

Extranet Technologies IPO Listing: शेयर ने बाजार में 7% प्रीमियम के साथ की शानदार शुरुआत
N

Naresh Kumar

Jul 30, 2026

75 Views
Extranet Technologies Limited के शेयर ने 127 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। NSE पर शेयर 7% प्रीमियम के साथ 136 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि BSE पर 130.10 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ। जानिए IPO और कंपनी की पूरी जानकारी।

एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजीज के शेयर ने बाजार में सात प्रतिशत की बढ़त के साथ की शुरुआत
नयी दिल्ली,  एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर अपने 127 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर कंपनी का शेयर 130.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 2.44 प्रतिशत अधिक है।
 
एनएसई पर शेयर ने सात प्रतिशत की बढ़त के साथ 136 रुपये पर शुरुआत की।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 646.25 करोड़ रुपये रहा।
 
एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 12.24 गुना अभिदान मिला था।
 
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 120-127 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
 कंपनी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी-सक्षम सेवाओं की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराती है।

Related Stories

ई-पेपर