Nabh Chhor
Business

एनएसई के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 90 प्रतिशत अभिदान

एनएसई के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 90 प्रतिशत अभिदान
N

Naresh Kumar

Sep 18, 2026

22 Views
22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में संस्थागत निवेशकों की मजबूत मांग, निर्गम 21 सितंबर तक खुला।

22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में संस्थागत निवेशकों की मजबूत मांग, निर्गम 21 सितंबर तक खुला।

 
नयी दिल्ली, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के 22,569 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन अब तक 90 प्रतिशत अभिदान मिला है।
 
बीएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक एनएसई आईपीओ के तहत पेश 8,86,42,911 शेयर के मुकाबले 8,00,16,168 शेयर के लिए बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 1.20 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से में 1.19 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों के हिस्से को 61 प्रतिशत अभिदान मिला।
 
एनएसई ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 6,746 करोड़ रुपये जुटाए हैं। मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 12.64 करोड़ तक शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) वाला यह निर्गम 2024 में हुंदै मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम है।
 
एनएसई ने आईपीओ के लिए 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 4.2 लाख करोड़ रुपये से 4.42 लाख करोड़ रुपये के बीच होगा।
 
यह निर्गम 21 सितंबर को बंद होगा। एनएसई का शेयर 24 सितंबर को बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

 

Related Stories

ई-पेपर