Nabh Chhor
Business

ए-वन स्टील्स इंडिया का ₹405 करोड़ IPO 24 सितंबर को खुलेगा

ए-वन स्टील्स इंडिया का ₹405 करोड़ IPO 24 सितंबर को खुलेगा
N

Naresh Kumar

Sep 16, 2026

53 Views
ए-वन स्टील्स इंडिया का ₹405 करोड़ IPO 24 सितंबर को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध होंगे।

ए-वन स्टील्स इंडिया का ₹405 करोड़ IPO 24 सितंबर को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध होंगे।

ए-वन स्टील्स इंडिया का आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा
 
नयी दिल्ली, एकीकृत इस्पात विनिर्माता कंपनी ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड का 405 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा।
 
आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, सार्वजनिक निर्गम 28 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 23 सितंबर को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ 355 करोड़ रुपये के नए शेयर और 50 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।
 
कंपनी ने दिसंबर 2024 में दाखिल मसौदा दस्तावेजों में प्रस्तावित 650 करोड़ रुपये के निर्गम आकार को घटा दिया है।
 
नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध राशि में से 250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के पूर्व भुगतान या आंशिक पुनर्भुगतान के लिए किया जाएगा, जबकि शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। शेयर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

Related Stories

ई-पेपर