Nabh Chhor
Breaking News

Shimla School Van Accident: खाई में गिरी SUV, 11 साल की छात्रा की मौत; 7 अन्य घायल

Shimla School Van Accident: खाई में गिरी SUV, 11 साल की छात्रा की मौत; 7 अन्य घायल
N

Naresh Kumar

Sep 04, 2026

7 Views
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल के पास छात्रों को ले जा रही SUV खाई में गिर गई। हादसे में 11 वर्षीय छात्रा की मौत और 7 अन्य छात्रों के घायल होने की खबर है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल के पास छात्रों को ले जा रही SUV खाई में गिर गई। हादसे में 11 वर्षीय छात्रा की मौत और 7 अन्य छात्रों के घायल होने की खबर है।

शिमला, 3 सितंबर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चौपाल तहसील के पास एक सरकारी स्कूल के आठ छात्रों को ले जा रही एसयूवी के खाई में गिर जाने से 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात अन्य छात्र घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 11 वर्षीय साक्षी के रूप में हुई है। वह चौपाल के शांठा गांव की रहने वाली थीं ।
 
पुलिस के अनुसार, हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे झड़ी गांव के पास हुआ।
 
एसयूवी (फॉर्च्यूनर) के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन फिसलकर खाई में जा गिरा।
 
पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
 
शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related Stories

ई-पेपर