Nabh Chhor
Astrology

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ
N

Naresh Kumar

Oct 05, 2026

29 Views
5 अक्टूबर को कई राशियों के रुके काम बनेंगे, आर्थिक स्थिति सुधरेगी और नए अवसर मिलेंगे।

5 अक्टूबर को कई राशियों के रुके काम बनेंगे, आर्थिक स्थिति सुधरेगी और नए अवसर मिलेंगे।

🔮 आज का राशिफल — 5 अक्टूबर 2026

♈ मेष: आज कामकाज में तेजी आएगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में रह सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

♉ वृषभ: आज नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में कोई नया अवसर सामने आ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

♊ मिथुन: आज आपकी बातचीत और समझदारी से कई काम आसान होंगे। अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

♋ कर्क: आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। कामकाज में सफलता और मान-सम्मान मिल सकता है। नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार की किसी बात को लेकर भावुक होने से बचें। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 12

♌ सिंह: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की तारीफ होगी। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी विवाद को शांत तरीके से सुलझाना बेहतर होगा। शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

♍ कन्या: आज आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। काम में कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है।सामाजिक रूप से आपकी पहचान मजबूत होगी। रिश्तों में कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 10

♎ तुला: आज करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत और क्षमता नजर आएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं। रिश्तों में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6

♏ वृश्चिक: आज भाग्य आपका साथ देगा और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। यात्रा या किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 9

♐ धनु: आज कुछ काम उम्मीद से थोड़ा ज्यादा समय ले सकते हैं। नौकरी या व्यापार में अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी रणनीति मजबूत रखें। बेहस की बजाय शांत रहना आपके लिए फायदेमंद होगा। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

♑ मकर: आज साझेदारी और टीम के साथ काम करने से लाभ मिलेगा। काम में नया अवसर आर्थिक फायदा दे सकता है। पुराने मतभेद दूर होने के संकेत हैं। अपनी बात मनवाने की जिद से बचें। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

♒ कुंभ: आज पुराने तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं। काम में विरोधियों पर बढ़त हासिल कर सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो तो धैर्य रखें। आराम और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7

♓ मीन: आज प्रेम, पढ़ाई और रचनात्मक कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में नजदीकी और समझ बढ़ सकती है। करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शुभ रंग: समुद्री हरा | शुभ अंक: 5

Related Stories

ई-पेपर